वाराणसी में दर्दनाक हादसा: अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना अवध अपार्टमेंट की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपने फ्लैट की बालकनी में खड़ी थीं। अचानक वह संतुलन खो बैठीं और कुछ ही सेकंड में नीचे आ गिरीं। सिर के बल गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

सबसे पहले अपार्टमेंट के गार्ड की नजर महिला पर पड़ी, जिसने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर जुटे लोगों ने महिला की हालत जांची और अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी नीचे पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि, परिजनों की ओर से अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला कैसे गिरीं। बताया जा रहा है कि वह बालकनी में थीं, लेकिन गिरने का कारण अज्ञात है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *