(रणभेरी): आईपीएल के आगामी सीजन से पहले Lucknow Super Giants की टीम ने अयोध्या पहुंचकर आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। शनिवार को टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने Ram Mandir Ayodhya में रामलला के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और सफल सीजन की कामना की।
इस अवसर पर फ्रेंचाइजी के मालिक Sanjiv Goenka भी टीम के साथ मौजूद रहे। कप्तान Rishabh Pant समेत सभी खिलाड़ियों ने श्रद्धा के साथ भगवान श्रीराम के चरणों में नमन किया।
टीम के मंदिर पहुंचने से परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य से जुड़े प्रभारी गोपाल राव और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे अधिकारी बलरामाचारी दुबे ने खिलाड़ियों को पूरे परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मंदिर की भव्यता और वास्तुकला की सराहना की।
दर्शन-पूजन के बाद टीम अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। आईपीएल शुरू होने से पहले इस आध्यात्मिक यात्रा को टीम के मनोबल और एकजुटता के लिए अहम माना जा रहा है, जहां खिलाड़ियों ने नए सत्र के लिए सकारात्मक शुरुआत की।
