हत्याकांड की तस्वीरें: सिर-सीने में लगीं 4 गोलियां, यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े फायरिंग से छात्र की मौत

हत्याकांड की तस्वीरें: सिर-सीने में लगीं 4 गोलियां, यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े फायरिंग से छात्र की मौत

सुबह से रात तक हंगामा, पिता बोले- हत्यारे का एनकाउंटर हो, आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (रणभेरी): Varanasi के UP College में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की गैलरी में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे परिसर में तनाव फैल गया और छात्रों ने जमकर हंगामा किया।

जानकारी के मुताबिक बीएससी फोर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह वायवा देने कॉलेज पहुंचे थे। सुबह करीब 11 बजे क्लासरूम के सामने गैलरी में आरोपी छात्र मंजीत चौहान से उनकी बातचीत हुई। इसके कुछ ही मिनट बाद मंजीत ने अचानक पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कई राउंड गोलियां चलीं, जिनमें से चार गोलियां सूर्य प्रताप को लगीं, दो सीने में और दो सिर में।

हत्याकांड की तस्वीरें: सिर-सीने में लगीं 4 गोलियां, यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े फायरिंग से छात्र की मौत

घटना के बाद आरोपी ने एक अन्य छात्र को भी धमकाया और मौके से भागने से पहले हथियार फेंक दिया। वह छत से कूदकर फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच आपसी रंजिश थी। पुलिस इस मामले में एक अन्य आरोपी की भूमिका की भी जांच कर रही है।

वारदात के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई छात्रों ने प्राचार्य के आवास पर पहुंचकर तोड़फोड़ की और वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान कुछ शिक्षकों के घायल होने की भी सूचना है। छात्रों ने कॉलेज गेट बंद कर सड़क पर धरना दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

हत्याकांड की तस्वीरें: सिर-सीने में लगीं 4 गोलियां, यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े फायरिंग से छात्र की मौत

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। कई थानों की फोर्स के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात पर नजर रखी गई। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई।

घायल छात्र को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

इकलौता बेटा तो चला गया, आरोपी का होना चाहिए एनकाउंटर

सूर्य के पिता ऋषिदेव सिंह ने बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मीडिया से कहा कि मेरा तो इकलौता बेटा चला गया। पुलिस से मांग है कि आरोपी का एनकाउंटर हो, तभी शव का अंतिम संस्कार करेंगे। लखनऊ से सीधे पहुंचे ऋषिदेव सिंह ने कहा कि अंतिम बार बेटे से बृहस्पतिवार की सुबह बातचीत हुई थी। इकलौते बेटे के साथ मेरा सब कुछ चला गया। उधर, देर रात हरिश्चंद्र घाट पर छात्रों और पुलिस की मौजूदगी में सूर्य प्रताप सिंह का अंतिम संस्कार हुआ।

हत्याकांड की तस्वीरें: सिर-सीने में लगीं 4 गोलियां, यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े फायरिंग से छात्र की मौत

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। कॉलेज परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *