भोर में दर्दनाक हादसा: सिगरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रॉली चालक की मौत, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

भोर में दर्दनाक हादसा: सिगरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रॉली चालक की मौत, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

वाराणसी (रणभेरी): शहर के सिगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार भोर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रॉली चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय कन्हैया बिंद निवासी शिवपुरवा (गांधी चौपड़ा) रोज की तरह सुबह करीब 3 बजे काम के लिए घर से निकले थे। वह ट्रॉली चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सुबह करीब 5 बजे साजन सिनेमा के सामने किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कन्हैया बिंद की मौके पर ही मौत हो गई।

भोर में दर्दनाक हादसा: सिगरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रॉली चालक की मौत, 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक कन्हैया बिंद परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में दो बेटियां और तीन बेटे हैं, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। इससे पहले उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है।

घटना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि परिवार का गुजारा हो सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *