अलीगढ़ में ‘सास-दामाद’ प्रेम कहानी का नया मोड़: दस माह साथ रहने के बाद महिला जीजा संग गई, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

अलीगढ़ में ‘सास-दामाद’ प्रेम कहानी का नया मोड़: दस माह साथ रहने के बाद महिला जीजा संग गई, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सास और होने वाले दामाद की चर्चित प्रेम कहानी एक बार फिर सुर्खियों में है। बेटी की शादी से ठीक पहले दामाद के साथ घर छोड़ने वाली महिला अब लगभग दस महीने साथ रहने के बाद उसे छोड़कर अपने जीजा के साथ चली गई है। मामले ने नया मोड़ ले लिया है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, थाना दादों क्षेत्र के गांव मछरिया नगला निवासी राहुल कुमार की शादी अप्रैल 2025 में थाना मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर में तय हुई थी। सगाई के बाद राहुल और उसकी होने वाली सास के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। विवाह से करीब 12 दिन पहले महिला अपने परिवार को छोड़कर राहुल के साथ चली गई थी।

उस समय महिला के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की सक्रियता के बाद दोनों थाने पहुंचे और लिखित बयान में साथ रहने की सहमति जताई। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। राहुल के अनुसार, वे बिहार के एक जिले में रहकर फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे।

अलीगढ़ में ‘सास-दामाद’ प्रेम कहानी का नया मोड़: दस माह साथ रहने के बाद महिला जीजा संग गई, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

दो लाख रुपये और जेवर ले जाने का आरोप

राहुल का आरोप है कि छह फरवरी को महिला दो लाख रुपये नकद और जेवर लेकर अपने बहनोई के साथ चली गई। 11 फरवरी को वह थाना दादों पहुंचा और प्रार्थना पत्र दिया। हालांकि पुलिस ने घटना को अपने थाना क्षेत्र से बाहर का बताते हुए तत्काल कार्रवाई से इंकार किया।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

गुरुवार को महिला स्वयं थाने पहुंची और राहुल पर गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना है कि शुरुआती दिनों के बाद राहुल ने उसके साथ मारपीट की, उसे बंधक बनाकर रखा और उसके साथ लाए गए रुपये व जेवर हड़प लिए। महिला का आरोप है कि उसे कमरे में बंद रखा जाता था और वह भय के साये में रह रही थी। उसने यह भी दावा किया कि पड़ोस की एक महिला की मदद से वह वहां से निकल सकी।

अलीगढ़ में ‘सास-दामाद’ प्रेम कहानी का नया मोड़: दस माह साथ रहने के बाद महिला जीजा संग गई, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

महिला ने राहुल पर महिलाओं को बहला-फुसलाकर गलत काम कराने के आरोप भी लगाए और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसने अपने जीजा पर लगे आरोपों को निराधार बताया।

पुलिस की स्थिति

पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, लेकिन घटना दूसरे राज्य से जुड़ी होने के कारण संबंधित क्षेत्राधिकार के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। इस अनोखी प्रेम कहानी ने जहां सामाजिक बहस को हवा दी है, वहीं अब मामला आपसी आरोप-प्रत्यारोप और कानूनी दांव-पेंच में उलझता नजर आ रहा है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *