उदयपुर में शाहरुख खान ने बिखेरा जलवा, दूल्हा-दुल्हन संग किया डांस; सिग्नेचर पोज पर झूम उठे मेहमान

उदयपुर में शाहरुख खान ने बिखेरा जलवा, दूल्हा-दुल्हन संग किया डांस; सिग्नेचर पोज पर झूम उठे मेहमान

सोनू निगम की गायकी के बीच स्टेज पर दी सरप्राइज एंट्री, ‘ओम शांति ओम’ का मशहूर डायलॉग बोलकर बांधा समां

(रणभेरी): बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने उदयपुर में आयोजित एक एनआरआई शादी समारोह में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से महफिल लूट ली। पिछोला झील के किनारे स्थित पांच सितारा होटल द ओबेरॉय उदयविलास में बुधवार रात आयोजित समारोह में शाहरुख ने दूल्हा-दुल्हन के साथ अपनी फिल्मों के मशहूर गानों पर डांस किया। उनके खास सिग्नेचर पोज और अंदाज ने समारोह में मौजूद मेहमानों का दिल जीत लिया।

शाहरुख खान की स्टेज पर एंट्री समारोह का सबसे खास आकर्षण रही। दरअसल, मंच पर मशहूर गायक सोनू निगम ‘जो है समां, कल हो न हो’ गाना गा रहे थे। इसी दौरान अचानक शाहरुख खान स्टेज पर पहुंचे और दूल्हे के पीछे खड़े हो गए। कुछ देर बाद जैसे ही रोशनी हुई, दूल्हे ने अपने पीछे शाहरुख को देखकर खुशी जाहिर की और उन्हें गले लगा लिया। इस सरप्राइज एंट्री ने समारोह में मौजूद मेहमानों का उत्साह बढ़ा दिया।

सिग्नेचर पोज और डायलॉग पर झूमे मेहमान

स्टेज पर पहुंचते ही शाहरुख खान ने अपना मशहूर सिग्नेचर पोज दिया। उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद मेहमानों और फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का चर्चित डायलॉग ‘इतनी शिद्दत से मैंने तुम्हें पाने की कोशिश की है कि…’ भी सुनाया। उनके इस अंदाज पर समारोह में खूब तालियां बजीं।

उदयपुर में शाहरुख खान ने बिखेरा जलवा, दूल्हा-दुल्हन संग किया डांस; सिग्नेचर पोज पर झूम उठे मेहमान

फिल्मी गानों पर दूल्हा-दुल्हन के साथ किया डांस

शाहरुख खान ने अपने लोकप्रिय गानों पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। उन्होंने ‘लुंगी डांस’, ‘मैं तो लुट-पुट गया’, ‘तुझमें रब दिखता है’, ‘चांद तारे तोड़ लाऊं’ और ‘बादशाह ओ बादशाह’ जैसे गानों पर मेहमानों को खूब झुमाया। दूल्हा-दुल्हन भी उनके साथ डांस करते नजर आए। समारोह में मौजूद मेहमानों से लेकर उनके प्रशंसकों तक हर कोई शाहरुख के साथ मस्ती और उत्साह में डूबा दिखाई दिया।

गुरुवार दोपहर मुंबई रवाना हुए शाहरुख

शादी समारोह में अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराने के बाद शाहरुख खान गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे की फ्लाइट से मुंबई के लिए रवाना हो गए। उदयपुर में उनकी इस खास परफॉर्मेंस की चर्चा समारोह में शामिल मेहमानों के बीच बनी रही।

उदयपुर में शाहरुख खान ने बिखेरा जलवा, दूल्हा-दुल्हन संग किया डांस; सिग्नेचर पोज पर झूम उठे मेहमान
Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *