UP में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल: वाराणसी पुलिस कमिश्नर का प्रयागराज तबादला, किरण एस. बने नए पुलिस आयुक्त

UP में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल: वाराणसी पुलिस कमिश्नर का प्रयागराज तबादला, किरण एस. बने नए पुलिस आयुक्त

किरण एस. होंगे वाराणसी के नए पुलिस आयुक्त, नीतू कादयान का गौतमबुद्ध नगर तबादला निरस्त; अब लखनऊ में मिली तैनाती

वाराणसी (रणभेरी): विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर शासन स्तर पर पुलिस महकमे में स्थानांतरण का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन ने वाराणसी के पुलिस आयुक्त का तबादला पुलिस आयुक्त, प्रयागराज के पद पर कर दिया है। वहीं, 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी किरण एस. को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

किरण एस. इससे पहले पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), लखनऊ परिक्षेत्र के पद पर तैनात थे। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश के तहत उन्हें लखनऊ परिक्षेत्र से स्थानांतरित कर पुलिस आयुक्त, वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात नीतू कादयान के स्थानांतरण आदेश में भी बदलाव किया गया है। उनका अपर पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्ध नगर के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। अब उन्हें अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर तैनाती दी गई है।

शासन के इस फेरबदल के तहत वाराणसी से दो प्रमुख पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले किए जा रहे इन प्रशासनिक बदलावों को पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *