पीएम आवास योजना के नाम पर भेजी एपीके फाइल, खाते से उड़ाए 15 हजार रुपये

पीएम आवास योजना के नाम पर भेजी एपीके फाइल, खाते से उड़ाए 15 हजार रुपये

वाराणसी (रणभेरी): थाना क्षेत्र के परमपुर गांव निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। जालसाजों ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी देने के नाम पर उसके मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी। फाइल डाउनलोड करते ही साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए।

परमपुर निवासी विनोद राजभर के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी देने के नाम पर एपीके फाइल भेजी गई थी। बताया जाता है कि विनोद ने जैसे ही फाइल डाउनलोड की, साइबर जालसाजों ने उनके मोबाइल को निशाना बना लिया और बैंक खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम कटने का संदेश मोबाइल पर आने के बाद उन्हें ठगी का पता चला।

इसके बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही बैंक कर्मियों को फोन कर घटना की जानकारी दी और खाते से निकाली गई रकम वापस दिलाने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *