नेपाल के पूर्व मंत्री एवं सांसद मातृका प्रसाद यादव को साफा बांधकर भेंट किया स्मृति चिह्न
वाराणसी (रणभेरी): गोवर्धन पूजा की भव्य शोभायात्रा के दौरान चंद्रवंशी गोप सेवा समिति जलाभिषेक की ओर से स्वजातीय बंधुओं एवं अतिथियों का पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। समिति अध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में नेपाल सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सांसद मातृका प्रसाद यादव का जोरदार अभिनंदन किया गया। समिति के सदस्यों ने उन्हें साफा बांधकर सम्मानित किया और स्मृति चिह्न भेंट किया।

समिति की ओर से तैयार आकर्षक स्वागत द्वार लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा मार्ग पर स्वागत द्वार से पुष्पवर्षा कर अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इसके साथ ही लोगों की सुविधा के लिए अल्पाहार और पेयजल के काउंटर भी लगाए गए थे। आयोजन में समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस अवसर पर लालजी चंद्रवंशी, भारत भूषण यादव, अजय यादव, आयुष्मान चंद्रवंशी, निशा यादव, संध्या भूषण, गंगा यादव सहित बड़ी संख्या में यादव बंधु मौजूद रहे।
