जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, इंस्टाग्राम पर रील साझा कर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, इंस्टाग्राम पर रील साझा कर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

(रणभेरी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील साझा कर कहा कि हर साल की तरह इस बार भी वह देश के वीर जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री ने इस बार जवानों के बीच दिवाली मनाने के लिए किस स्थान पर जाने की योजना बनाई है, इसकी जानकारी नहीं दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व पूरे देश को रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह त्योहार अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने कहा कि वह भी आम लोगों की तरह बड़े उत्साह के साथ दीपावली मनाते हैं। हर साल उनका प्रयास रहता है कि इस पावन अवसर पर देश की रक्षा में तैनात वीर जवानों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि इस बार भी यह परंपरा जारी रहेगी।

पिछले साल INS विक्रांत पर मनाई थी दिवाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 में गोवा में भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ दीपावली मनाई थी। इस दौरान उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए करीब 40 मिनट तक भाषण दिया था। उन्होंने सैनिकों के साहस, समर्पण और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा की सराहना की थी।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी की मुलाकात

इससे पहले शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भगवान की आरती की। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री को तिलक लगाया और उन्हें उपहार भेंट किए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *