मलदहिया चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

मलदहिया चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प पर दिया जोर, सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश

वाराणसी (रणभेरी): मलदहिया चौराहे पर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दुग्धाभिषेक एवं जलाभिषेक कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लौह पुरुष को नमन करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम में समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने के साथ ही राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ज्योति सोनी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की रियासतों को एकजुट कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और सामाजिक एकजुटता की प्रेरणा देता है।

मलदहिया चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

ज्योति सोनी ने कहा कि जिस प्रकार सरदार पटेल ने बंटे हुए भारत को एकजुट कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की नींव मजबूत की, उसी प्रकार आज समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और एकता के माध्यम से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है।

मलदहिया चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

उन्होंने यह भी कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को उनके विचारों, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की एकता और अखंडता को और मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *