UGC इक्विटी रेगुलेशन के विरोध में शास्त्री घाट पर धरना जारी, प्रदर्शनकारियों और प्रशासन में नोकझोंक

UGC इक्विटी रेगुलेशन के विरोध में शास्त्री घाट पर धरना जारी, प्रदर्शनकारियों और प्रशासन में नोकझोंक

वाराणसी (रणभेरी): UGC इक्विटी रेगुलेशंस 2026 के विरोध में सवर्ण समाज का आंदोलन शास्त्री घाट पर लगातार जारी है। वरुणा नदी के किनारे पिछले 24 दिनों से चल रहे धरने के दौरान बुधवार को प्रदर्शनकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो धरना अनिश्चितकाल तक जारी रखा जाएगा। उनका दावा है कि आने वाले दिनों में दूसरे स्थानों से भी लोग वाराणसी पहुंचकर आंदोलन में शामिल होंगे।

UGC इक्विटी रेगुलेशन के विरोध में शास्त्री घाट पर धरना जारी, प्रदर्शनकारियों और प्रशासन में नोकझोंक

आंदोलनकारियों ने कहा कि मांगों पर सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं होने की स्थिति में शास्त्री घाट को बड़े आंदोलन के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने इसकी तुलना दिल्ली के जंतर-मंतर से की। फिलहाल शास्त्री घाट पर धरना जारी है। प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन वापस नहीं लेने की बात कही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *