हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी 12वीं की छात्रा, मौत: वॉर्डन से विवाद के बाद छत पर गई थी; 17 घंटे तक घटना छिपाने का आरोप

हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी 12वीं की छात्रा, मौत: वॉर्डन से विवाद के बाद छत पर गई थी; 17 घंटे तक घटना छिपाने का आरोप

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में रविवार देर रात एक गर्ल्स हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर 12वीं की छात्रा की मौत हो गई। छात्रा सिर के बल नीचे गिरी थी। आरोप है कि हॉस्टल प्रबंधन ने करीब 17 घंटे तक घटना की जानकारी पुलिस और कॉलेज प्रशासन से छिपाए रखी। सोमवार शाम किसी व्यक्ति की सूचना पर पुलिस हॉस्टल पहुंची और जांच शुरू की।

मामला लोहता थाना क्षेत्र के धन्नीपुर स्थित स्नेह दीप गर्ल्स हॉस्टल का है। मृत छात्रा की पहचान ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले की रहने वाली अनामिका सिंह (17) के रूप में हुई है। वह चांदपुर स्थित सरस्वती कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी और पिछले तीन वर्षों से हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

काम को लेकर वॉर्डन से हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि रविवार रात हॉस्टल की महिला वॉर्डन ने अनामिका से किसी काम के लिए कहा था। छात्रा ने काम करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि वॉर्डन के गुस्से में चिल्लाने के बाद वहां कई छात्राएं भी पहुंच गईं।

हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी 12वीं की छात्रा, मौत: वॉर्डन से विवाद के बाद छत पर गई थी; 17 घंटे तक घटना छिपाने का आरोप

इसके बाद अनामिका रोते हुए हॉस्टल की छत पर चली गई। रात करीब 11 बजे अचानक उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। छात्राएं बाहर पहुंचीं तो अनामिका हॉस्टल के मैदान में खून से लथपथ पड़ी थी। वह तीसरी मंजिल से नीचे गिरी थी।

अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हॉस्टल के कर्मचारी आनन-फानन में अनामिका को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि इसके बाद हॉस्टल प्रबंधन ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस या कॉलेज प्रशासन को नहीं दी। पुलिस के मुताबिक, घटना के करीब 17 घंटे बाद सोमवार शाम पांच बजे किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद लोहता पुलिस और एसीपी रोहनिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हॉस्टल प्रबंधन और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। छात्राओं से भी घटना के संबंध में जानकारी ली गई।

दो महिला कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ

पुलिस ने हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर कब्जे में ले लिया है। फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्रा के छत पर जाने से पहले उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे और उस दौरान हॉस्टल में क्या घटनाक्रम हुआ।

हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी 12वीं की छात्रा, मौत: वॉर्डन से विवाद के बाद छत पर गई थी; 17 घंटे तक घटना छिपाने का आरोप

मामले में पुलिस ने हॉस्टल की दो महिला कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा की मोर्चरी में रखवाया गया है

हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरी 12वीं की छात्रा, मौत: वॉर्डन से विवाद के बाद छत पर गई थी; 17 घंटे तक घटना छिपाने का आरोप

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

ADCP वरुणा जोन लिपि नागायच ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद छात्रा की मौत की वजह अधिक स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्य और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *