सिगरा में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बिहार के दो युवक गिरफ्तार

सिगरा में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा: 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बिहार के दो युवक गिरफ्तार

वाराणसी (रणभेरी): अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लहरतारा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे यू-टर्न के पास से दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। दोनों आरोपी बिहार के पटना जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवकों की पहचान चन्दन कुमार (19), निवासी बैरी चक, थाना मसौरी, पटना और राहुल कुमार (19), निवासी बाढ़ पोतमा, थाना बाढ़, पटना के रूप में हुई है। दोनों को 18 सितंबर को कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया।

बरामद शराब में 8 पीएम के 180 एमएल वाले 150 पाउच, रॉयल स्टैग की 750 एमएल वाली 43 बोतल और ब्लेंडर्स प्राइड की 750 एमएल वाली 20 बोतल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार कुल 213 पाउच और बोतलें बरामद हुई हैं।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए दोनों युवकों को हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान शराब बरामद की।

मामले में सिगरा थाने में मुकदमा के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी काशी विद्यापीठ उपनिरीक्षक पार्थ तिवारी, कांस्टेबल राहुल सिंह और कांस्टेबल संग्राम शामिल रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *