मंत्री ने रक्तदान कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

मंत्री ने रक्तदान कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

बोले अनिल राजभर – रक्तदान से बचाई जा सकती है जरूरतमंद की जान

वाराणसी (रणभेरी): प्रधानमंत्री एवं काशी के सांसद नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को जिले में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने चांदमारी स्थित मेडिस्योर एवं भगवान बुद्धा चेरिटेबल ब्लड सेंटर में सामूहिक रक्तदान किया। रिंग रोड ओवरब्रिज के पास आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भी रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। रक्तदान से किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाया जा सकता है और इससे बड़ा मानवीय सेवा कार्य कोई नहीं है। उन्होंने लोगों से जरूरतमंद मरीजों के लिए आगे बढ़कर रक्तदान करने की अपील की।

मंत्री ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सेवा कार्य में सहभागी बनने के लिए उनका आभार जताया। रक्तदान के बाद उन्होंने लोगों को फल वितरित किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। ब्लड सेंटर की चिकित्सकीय टीम ने रक्तदाताओं की आवश्यक जांच और प्रक्रिया पूरी कर रक्त संग्रह किया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *