अक्षय तृतीया पर काशी में ओमकार खण्ड अंतर्गृही पदयात्रा सम्पन्न, भीषण गर्मी में भी भक्तों का उत्साह बरकरार

अक्षय तृतीया पर काशी में ओमकार खण्ड अंतर्गृही पदयात्रा सम्पन्न, भीषण गर्मी में भी भक्तों का उत्साह बरकरार

वाराणसी (रणभेरी): अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर काशी में श्री लाट भैरव काशी यात्रा मण्डल के तत्वावधान में ओमकार खण्ड अंतर्गृही पदयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत प्रातःकाल मछोदरी पार्क (मत्स्योदरी तीर्थ) से जलमार्जन के साथ हुई।

संयोजक केवल कुशवाहा के अनुसार काशी को तीन पवित्र खण्डों ओंकार खण्ड, विश्वेश्वर खण्ड और केदार खण्ड में विभाजित माना जाता है। इस यात्रा में ओंकार खण्ड के अंतर्गत 108 शिवालयों में दर्शन-पूजन किया गया।

अक्षय तृतीया पर काशी में ओमकार खण्ड अंतर्गृही पदयात्रा सम्पन्न, भीषण गर्मी में भी भक्तों का उत्साह बरकरार

भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ यात्रा में भाग लिया। कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। भक्तों ने भगवान शिव के विग्रह पर जल अर्पित कर आस्था प्रकट की।

यात्रा का मार्ग ओमकारेश्वर, गायघाट, पक्के महाल, हड़हा सराय, कर्णघण्टा, जालपा, कबीरचौरा, महामृत्युंजय, नागकुआँ, शैलपुत्री, पीलीकोठी, हनुमानफाटक, तेलियाना, कज्जाकपुरा और कोनियाँ होते हुए आदिकेशव घाट तक रहा, जहाँ से यह पुनः ओमकारेश्वर मंदिर में आकर सम्पन्न हुई।

इस धार्मिक पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से धर्मेंद्र शाह, रितेश कुशवाहा, उत्कर्ष कुशवाहा, जयप्रकाश राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *