कार-बाइक की जोरदार टक्कर: दंपत्ति और डेढ़ साल का मासूम घायल, NH-31 पर अफरा-तफरी

कार-बाइक की जोरदार टक्कर: दंपत्ति और डेढ़ साल का मासूम घायल, NH-31 पर अफरा-तफरी

वाराणसी (रणभेरी): फूलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सुरही में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर स्थित लाइनेक्स हॉस्पिटल के सामने कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार दंपत्ति और उनका डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा घायल हो गया। घायलों की पहचान शुभम कुमार (30), उनकी पत्नी अंतिमा (27) और उनके बच्चे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चे को हल्की चोटें आई हैं, जबकि दंपत्ति को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के तुरंत बाद पास स्थित अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं, कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *