यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या मामले को लेकर छात्रों का बढ़ा आक्रोश, मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र

यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या मामले को लेकर छात्रों का बढ़ा आक्रोश, मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी स्थित उदय प्रताप कॉलेज (UP कॉलेज) में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के मामले को लेकर छात्रों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को कॉलेज के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर आरोपी की जेल स्थानांतरण, उसके भाई की गिरफ्तारी और जांच समिति में बदलाव की मांग उठाई।

यह घटना 20 मार्च की सुबह की बताई जा रही है, जब कॉलेज परिसर में गोली लगने से छात्र सूर्य प्रताप सिंह की मौत हो गई थी। आरोप है कि उसी कॉलेज के छात्र मंजीत सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या मामले को लेकर छात्रों का बढ़ा आक्रोश, मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र

छात्रों का आरोप जेल से मिल रही धमकियां

पूर्व छात्र नेता प्रतीक सिंह ने आरोप लगाया कि घटना को एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रशासनिक कार्रवाई बेहद धीमी है। उनका कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी तो हुई, लेकिन उसके बाद जांच प्रक्रिया में कोई ठोस प्रगति नहीं दिख रही है। छात्रों का यह भी आरोप है कि अदालत में बंद आरोपी की ओर से धमकी भरे संदेश भेजे जा रहे हैं, जिससे उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है।

जांच समिति पर भी सवाल

प्रतीक सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में गठित जांच समिति ने अब तक कार्यवाही शुरू नहीं की है, जिससे छात्रों में असंतोष बढ़ रहा है।

यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या मामले को लेकर छात्रों का बढ़ा आक्रोश, मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र

सोशल मीडिया पर भी विवाद

आरोप है कि आरोपी के परिजन, विशेषकर उसका भाई, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आपत्तिजनक टिप्पणियां और जातिगत बयान दे रहे हैं। छात्रों का दावा है कि कुछ पोस्ट ऐसे हैं जिनसे यह संकेत मिलता है कि घटना की जानकारी पहले से थी, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।

सुरक्षा की मांग

पूर्व छात्र चंदन सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार केस वापस लेने के लिए धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है। छात्रों ने मांग की है कि आरोपी को जेल से अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए और उसे जिले से बाहर किसी जेल में भेजा जाए, ताकि वे सुरक्षित माहौल में अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है और छात्र प्रशासन से जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *