वाराणसी: पीएम मोदी के दौरे से पहले सियासी तापमान चढ़ा, अजय राय ने साधा निशाना

वाराणसी: पीएम मोदी के दौरे से पहले सियासी तापमान चढ़ा, अजय राय ने साधा निशाना

वाराणसी (रणभेरी); वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे से पहले राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है। काशी की सियासत में बयानबाजी तेज होती जा रही है, जहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री पर कई मुद्दों को लेकर तीखे सवाल उठाए।

अजय राय ने विशेष रूप से “नारी सम्मान” और “नारी सशक्तिकरण” के मुद्दे को केंद्र में रखते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री वास्तव में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति गंभीर हैं, तो उन्हें अपनी पत्नी जशोदाबेन के साथ वाराणसी का दौरा करना चाहिए।

वाराणसी: पीएम मोदी के दौरे से पहले सियासी तापमान चढ़ा, अजय राय ने साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनकी पत्नी रीना राय भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि जैसे जीवन में उनके साथ उनकी पत्नी खड़ी हैं, वैसे ही जनता भी अपने प्रतिनिधियों से ईमानदारी और जवाबदेही की अपेक्षा रखती है। इस बयान के बाद काशी की राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है, और विभिन्न दलों के बीच प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू होने की संभावना है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *