वाराणसी में घर के बरामदे में सो रहे छात्र पर एसिड फेंका: तड़के 3 बजे अटैक, चीख सुन दौड़े परिजन; अस्पताल में भर्ती

वाराणसी में घर के बरामदे में सो रहे छात्र पर एसिड फेंका: तड़के 3 बजे अटैक, चीख सुन दौड़े परिजन; अस्पताल में भर्ती

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के वीरभानपुर ओदार गांव में गुरुवार तड़के एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। घर के बरामदे में सो रहे 24 वर्षीय छात्र पर अज्ञात हमलावर ने एसिड जैसा ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, वीरभानपुर ओदार निवासी चंद्रेश पटेल बुधवार रात भोजन करने के बाद घर के बरामदे में सो रहे थे। तड़के करीब तीन बजे कोई अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और उन पर एसिड फेंककर फरार हो गया। उस समय छात्र ने शरीर पर एक पतली चादर ओढ़ रखी थी। शुरुआत में एसिड चादर पर गिरा, लेकिन कुछ ही देर में शरीर तक पहुंच गया, जिससे उसे तेज जलन होने लगी और वह दर्द से चिल्लाने लगा।

वाराणसी में घर के बरामदे में सो रहे छात्र पर एसिड फेंका: तड़के 3 बजे अटैक, चीख सुन दौड़े परिजन; अस्पताल में भर्ती

छात्र की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उसका चेहरा और शरीर का हिस्सा झुलस चुका था। आनन-फानन में उसे भदवर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के मुताबिक छात्र के शरीर का कुछ हिस्सा एसिड की चपेट में आने से प्रभावित हुआ है। फिलहाल उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

घायल छात्र के पिता रामनरेश पटेल ने बताया कि उनका बेटा भैरवतालाब स्थित एक महाविद्यालय में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। परिवार की किसी से ऐसी कोई पुरानी रंजिश नहीं है, जिसके आधार पर इस हमले का कारण समझ में आए। उन्होंने कहा कि आखिर किसने और किस वजह से उनके बेटे को निशाना बनाया, इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है।

वाराणसी में घर के बरामदे में सो रहे छात्र पर एसिड फेंका: तड़के 3 बजे अटैक, चीख सुन दौड़े परिजन; अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और राजातालाब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद थाना प्रभारी दयाराम अस्पताल पहुंचे, जहां घायल छात्र का बयान दर्ज किया गया। पीड़ित परिवार ने भी थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

घायल के चचेरे भाई चंचल ने बताया कि चंद्रेश बुधवार रात शक्तेशगढ़ से घर लौटा था। भोजन करने के बाद वह बरामदे में सो गया। तड़के अचानक उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग बाहर पहुंचे तो उसका चेहरा लाल हो चुका था और वह दर्द से तड़प रहा था। इसके बाद बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

राजातालाब थाना प्रभारी दयाराम ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हमलावर की पहचान के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *