जंतर-मंतर पर बवाल: पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़; लाठीचार्ज-आंसू गैस, कई घायल

जंतर-मंतर पर बवाल: पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़; लाठीचार्ज-आंसू गैस, कई घायल

(रणभेरी): राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में शनिवार दोपहर प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव बढ़ गया। दोपहर करीब 1:30 बजे एलआईसी बिल्डिंग के पास प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। इस दौरान सड़क पर खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को पीछे हटने की चेतावनी दी। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। घटनास्थल पर कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

जंतर-मंतर पर बवाल: पुलिस पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़; लाठीचार्ज-आंसू गैस, कई घायल

घटना के बाद जंतर-मंतर और संसद मार्ग के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हालात पर नजर रखी। हिंसा के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *