मेरठ में ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से युवती के अपहरण, स्कूटी सवारों ने पीछा किया तो कार ने मारी टक्कर, फिर फरार

मेरठ में ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से युवती के अपहरण, स्कूटी सवारों ने पीछा किया तो कार ने मारी टक्कर, फिर फरार

(रणभेरी): मेरठ में मंगलवार को ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब काले रंग की स्कॉर्पियो सवार कुछ बदमाशों ने एक युवती को जबरन गाड़ी में खींच लिया. युवती के चीखने-चिल्लाने पर मौके पर मौजूद दो युवकों ने करीब 3 किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन आरोपी उन्हें टक्कर मारकर परतापुर की तरफ भागने में कामयाब रहे. पुलिस का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है या अपहरण का है, अभी साफ नहीं हो सका है. फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है.

​प्रत्यक्षदर्शियों और स्कॉर्पियो का पीछा करने वाले ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोहित कपूर और उनके साथी एकांश गोयल ने बताया कि वे मंगलवार रात करीब 11:30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने ऑफिस से घर लौट रहे थे. ​जैसे ही वे ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे, उन्होंने देखा कि एक काली स्कॉर्पियो आकर रुकी और उसमें सवार बदमाशों ने एक लड़की को जबरन घसीटकर अंदर डाल लिया. लड़की ज़ोर-ज़ोर से मदद के लिए चिल्ला रही थी. रोहित और एकांश ने तुरंत अपनी स्कूटी से कार का पीछा शुरू कर दिया. पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने रफ्तार और बढ़ा दी और हड़बड़ी में स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. कार की स्पीड तेज होने की वजह से हम रिठानी तक ही उसका पीछा कर पाए। फिर XUV परतापुर की ओर मुड़ गई।

फिर हमने पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने आसपास के CCTV खंगालने शुरू कर दिए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस ने किडनैपिंग की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा कार को बरामद करने के बाद किया जाएगा।

मेरठ में ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से युवती के अपहरण, स्कूटी सवारों ने पीछा किया तो कार ने मारी टक्कर, फिर फरार

सरस्वती लोक के रहने वाले रोहित कपूर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया- मंगलवार रात को अपने साथी एकांश गोयल के साथ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑफिस से घर लौट रहा था। एक कार ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी थी। हमने उसे क्रॉस किया। तभी पीछे से आवाज आई कि देखो, लेडीज उठा ली। पकड़ो-पकड़ो।

इतने में तेज रफ्तार कार हमारे पास से गुजरी। मैंने किसी तरह स्कूटी बचाई और साइड किया। स्कूटी हल्का स्लिप भी हुई। खुद को संभालकर देखा तो कार का गेट खुला था। पीछा किया तो अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाज आ रही थी। जब मैंने देखा तो मेरे से गाड़ी दूर होती जा रही है तो मैं रुक गया। मैंने नंबर देखा कि कार का नंबर DL….. 7060 था। बीच का नंबर देख नहीं पाया।

रोहित ने बताया कि हमने करीब 3 km तक हमने गाड़ी का पीछा किया। इस दौरान हमने वीडियो भी बनाया। आरोपी XUV का गेट खुला छोड़कर गाड़ी दौड़ाते रहे। जब XUV हमारी पहुंच से दूर काफी आगे निकल गई, तो पुलिस को घटना की सूचना दी।

मेरठ में ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से युवती के अपहरण, स्कूटी सवारों ने पीछा किया तो कार ने मारी टक्कर, फिर फरार

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने कहा- CCTV फुटेज देखे गए। XUV कार थाना टीपी नगर क्षेत्र से गुजरी थी। कार में पहले से ही एक महिला और बच्चा मौजूद था। जब कार ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन पर पहुंची और दरवाजा खुला तो आसपास के लोगों ने गाड़ी में झगड़े की आवाजें सुनी थीं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीपी नगर और ब्रह्मपुरी थाने से कुल चार टीमें गठित कर दी हैं। हमारी स्वाट टीम गाड़ी की तलाश कर रही हैं। हालांकि, अब तक मिले CCTV फुटेज की शुरुआती जांच में महिला को खींच के गाड़ी में भगाने की बात सामने नहीं आई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *