वॉट्सएप चैट नहीं दिखाई तो गर्लफ्रेंड के किए 3 टुकड़े: धड़-हाथ झाड़ियों में फेंके, पैर ठिकाने लगाने जाते वक्त एनकाउंटर में पकड़ा गया आरोपी

वॉट्सएप चैट नहीं दिखाई तो गर्लफ्रेंड के किए 3 टुकड़े: धड़-हाथ झाड़ियों में फेंके, पैर ठिकाने लगाने जाते वक्त एनकाउंटर में पकड़ा गया आरोपी

(रणभेरी): जौनपुर जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने वॉट्सएप चैट नहीं दिखाने पर शनिवार को अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड की गला रेतकर हत्या कर दी। गड़ासे से लाश के तीन टुकड़े किए। दोनों हाथ और दोनों पैर काटकर अलग कर दिए। हाथ और धड़ को ब्लैक पॉलीथिन में भरकर अलग-अलग जगहों पर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक आया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह इलाके में टहलने निकले लोगों को सड़क किनारे झाड़ियों के पास रखी काली पॉलीथिन से तेज दुर्गंध आने का एहसास हुआ। संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब पॉलीथिन की जांच की तो उसमें महिला का धड़ मिला। बाकी हिस्सों की तलाश शुरू की तो एक किमी. दूर हाथ मिले। शव के बाकी हिस्सों की तलाश के लिए 3 टीमें बनाईं।

पूरे इलाके घेराबंदी कर दी। इस बीच रविवार देर रात मुखबिर ने खबर दी कि एक शख्स बाइक से वैसी की काली पॉलिथीन लेकर जा रहा है। रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस ने उसे घेर लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। वह सड़क पर गिर पड़ा।

वॉट्सएप चैट नहीं दिखाई तो गर्लफ्रेंड के किए 3 टुकड़े: धड़-हाथ झाड़ियों में फेंके, पैर ठिकाने लगाने जाते वक्त एनकाउंटर में पकड़ा गया आरोपी

पुलिस उसे गिरफ्तार कर अस्पताल ले गई। उसके पास से महिला के पैर, वारदात में इस्तेमाल गड़ासा और तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लगभग दो महीने पहले उसकी मुलाकात वाराणसी निवासी रेशमा खातून उर्फ सना (38) से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए। आरोपी के अनुसार, उसने महिला को एक निजी कंपनी में नौकरी दिलवाई थी, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

जांच में यह भी पता चला कि महिला शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे हैं। उसका परिवार वाराणसी में रहता है। महिला बीच-बीच में अपने घर भी जाया करती थी।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन दोनों के बीच मोबाइल फोन को लेकर विवाद हुआ। कथित रूप से आरोपी महिला के मोबाइल की चैट देखना चाहता था, लेकिन महिला ने फोन देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इसके लिए वह बाजार गया और आवश्यक सामान खरीदकर लाया। बाद में उसने शव के हिस्सों को अलग-अलग पॉलीथिन में भरकर सुनसान स्थानों पर फेंक दिया।

वॉट्सएप चैट नहीं दिखाई तो गर्लफ्रेंड के किए 3 टुकड़े: धड़-हाथ झाड़ियों में फेंके, पैर ठिकाने लगाने जाते वक्त एनकाउंटर में पकड़ा गया आरोपी

इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद महिला के पति रहीम खान ने शव की पहचान की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने, पुलिस पर हमला करने और अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मड़ियाहूं क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका महिला से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद ये वारदात हुई। महिला के पति रहीम खान ने उसकी शिनाख्त कर ली है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंप दिया गया है। रहीम से भी पूछताछ की जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *