वाराणसी में फूड बैंक की नई पहल, जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई निःशुल्क भोजन सेवा

वाराणसी में फूड बैंक की नई पहल, जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई निःशुल्क भोजन सेवा

वाराणसी (रणभेरी): सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए फूड बैंक वाराणसी (उत्तर प्रदेश) द्वारा सोमवार को चेतगंज स्थित सेल टैक्स कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप निःशुल्क भोजन वितरण सेवा का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद और असहाय लोगों को प्रतिदिन सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराना है, ताकि शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।

सेवा के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन वितरित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस सामाजिक अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। संस्था के स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया।

वाराणसी में फूड बैंक की नई पहल, जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई निःशुल्क भोजन सेवा

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि फूड बैंक का मुख्य उद्देश्य समाज के उन लोगों तक भोजन पहुंचाना है, जो किसी कारणवश दो वक्त की रोटी का प्रबंध नहीं कर पाते। इसी संकल्प के साथ यह सेवा प्रतिदिन सुबह से शाम तक नियमित रूप से संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस अभियान का दायरा और अधिक विस्तारित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

वाराणसी में फूड बैंक की नई पहल, जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई निःशुल्क भोजन सेवा

पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि फूड बैंक की शुरुआत पहले सहारनपुर में की गई थी, जहां यह सेवा लगातार संचालित हो रही है। वाराणसी में संस्था की यह दूसरी शाखा है, जिसके माध्यम से पूर्वांचल क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक भी सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

वाराणसी में फूड बैंक की नई पहल, जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई निःशुल्क भोजन सेवा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर दक्षिणी के विधायक नीलकंठ तिवारी उपस्थित रहे। इसके अलावा वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी, दीपक सेठ, सोनू यादव, एडवोकेट शरद त्रिपाठी, नागेश्वर राय, चंद्रेश सिंह, सुयश अग्रवाल सहित राज्य कर विभाग के अधिकारी, अधिवक्ता, संस्था के सदस्य एवं अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वाराणसी में फूड बैंक की नई पहल, जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई निःशुल्क भोजन सेवा

उपस्थित अतिथियों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज में इस प्रकार की सेवाएं मानवता और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने लोगों से भी ऐसे जनकल्याणकारी अभियानों में आगे बढ़कर सहयोग करने की अपील की, जिससे जरूरतमंदों तक अधिक से अधिक सहायता पहुंचाई जा सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *