महाराष्ट्र: परभणी के हनुमान मंदिर में हादसा, निर्माणाधीन सभामंडप गिरा; 6 की मौत, 30–40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र: परभणी के हनुमान मंदिर में हादसा, निर्माणाधीन सभामंडप गिरा; 6 की मौत, 30–40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

(रणभेरी): महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के ठीक सामने निर्माणाधीन सभामंडप की छत अचानक ढह जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक घटना में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से 40 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय मंदिर परिसर में कीर्तन और महाप्रसाद का आयोजन चल रहा था, जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान अचानक सभामंडप की संरचना भरभराकर गिर पड़ी, जिससे लोग मलबे में दब गए।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अचानक ढांचे के गिरने का दृश्य देखा जा सकता है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

महाराष्ट्र: परभणी के हनुमान मंदिर में हादसा, निर्माणाधीन सभामंडप गिरा; 6 की मौत, 30–40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक मलबे से कई लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से करीब 10 घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है।

महाराष्ट्र: परभणी के हनुमान मंदिर में हादसा, निर्माणाधीन सभामंडप गिरा; 6 की मौत, 30–40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

स्थानीय प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते राहत कार्य तेज कर दिया गया है। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *