वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आए मां-बेटा, मासूम की मौत

वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आए मां-बेटा, मासूम की मौत

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही महिला और उसके पांच वर्षीय बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सब्जी लेकर लौट रही थी महिला

जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जिले के गोविंदपुर निवासी विपिन शर्मा अपने परिवार के साथ मंडुवाडीह क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। विपिन एक होटल में ड्राइवर का काम करते हैं और देर रात तक ड्यूटी पर रहते हैं।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी पत्नी सरिता शर्मा अपने इकलौते बेटे वंश के साथ घर के पास बाजार से सब्जी लेने गई थीं। खरीदारी के बाद दोनों पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान मड़ौली इलाके में स्थित क्राइस्ट स्कूल के सामने तेज गति से आ रही टियागो ईवी कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे चल रहे मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी।

बचने की कोशिश भी नहीं आई काम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि महिला बेटे को बचाने के लिए किनारे हटने लगी, लेकिन सड़क के बीच बने डिवाइडर की वजह से वह सुरक्षित जगह तक नहीं पहुंच सकी। देखते ही देखते कार दोनों को रौंदते हुए डिवाइडर से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच वर्षीय वंश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

चालक फरार, कार पुलिस ने कब्जे में ली

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। स्थिति बिगड़ती देख चालक कार छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वाराणसी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आए मां-बेटा, मासूम की मौत

दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटाकर बरेका पुलिस चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर कार मालिक तक पहुंच गई है और चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बेटे का शव देखकर बेसुध हुआ पिता

घटना की सूचना मिलते ही बच्चे के पिता विपिन शर्मा भी मौके पर पहुंचे। अपने इकलौते बेटे का शव देखकर वह बेसुध हो गए। मौके पर मौजूद रिश्तेदार और स्थानीय लोग परिवार को संभालते नजर आए। पूरे इलाके में घटना के बाद शोक का माहौल है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। कार जितेंद्र कुमार नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।(रणभेरी):वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही महिला और उसके पांच वर्षीय बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सब्जी लेकर लौट रही थी महिला

जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जिले के गोविंदपुर निवासी विपिन शर्मा अपने परिवार के साथ मंडुवाडीह क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं। विपिन एक होटल में ड्राइवर का काम करते हैं और देर रात तक ड्यूटी पर रहते हैं।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी पत्नी सरिता शर्मा अपने इकलौते बेटे वंश के साथ घर के पास बाजार से सब्जी लेने गई थीं। खरीदारी के बाद दोनों पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान मड़ौली इलाके में स्थित क्राइस्ट स्कूल के सामने तेज गति से आ रही टियागो ईवी कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे चल रहे मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी।

बचने की कोशिश भी नहीं आई काम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि महिला बेटे को बचाने के लिए किनारे हटने लगी, लेकिन सड़क के बीच बने डिवाइडर की वजह से वह सुरक्षित जगह तक नहीं पहुंच सकी। देखते ही देखते कार दोनों को रौंदते हुए डिवाइडर से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच वर्षीय वंश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

चालक फरार, कार पुलिस ने कब्जे में ली

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। स्थिति बिगड़ती देख चालक कार छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटाकर बरेका पुलिस चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है। पुलिस वाहन नंबर के आधार पर कार मालिक तक पहुंच गई है और चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बेटे का शव देखकर बेसुध हुआ पिता

घटना की सूचना मिलते ही बच्चे के पिता विपिन शर्मा भी मौके पर पहुंचे। अपने इकलौते बेटे का शव देखकर वह बेसुध हो गए। मौके पर मौजूद रिश्तेदार और स्थानीय लोग परिवार को संभालते नजर आए। पूरे इलाके में घटना के बाद शोक का माहौल है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। कार जितेंद्र कुमार नामक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *