कानपुर में 92% अंक लाने वाली 10वीं की छात्रा ने रिजल्ट के 24 घंटे बाद की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर में 92% अंक लाने वाली 10वीं की छात्रा ने रिजल्ट के 24 घंटे बाद की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

(रणभेरी): कानपुर में CBSE 10वीं के परीक्षा परिणाम आने के एक दिन बाद एक 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। घटना रतनपुर शिवालिका भवन क्षेत्र की है। छात्रा केंद्रीय विद्यालय–1, अर्मापुर में पढ़ती थी और हाल ही में आए बोर्ड परिणाम में उसके 92 प्रतिशत अंक आए थे।

परिजनों के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे छात्रा ने अपना परीक्षा परिणाम देखा था। इसके अगले दिन गुरुवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे जब मां ने उसे फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। कई प्रयासों के बाद भी संपर्क न होने पर परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद भाई कमरे में पहुंचा, जहां छात्रा अचेत अवस्था में मिली। घटना की जानकारी तत्काल परिवार ने पुलिस को दी।

सूचना पर पनकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल भी अपने कब्जे में लिया है, जिसकी जांच में कुछ वॉयस नोट्स और संदेश मिले हैं, जिन्हें वह अपनी सहेलियों को भेजने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इनमें उसने मानसिक तनाव और निराशा से जुड़े भाव व्यक्त किए थे।

कानपुर में 92% अंक लाने वाली 10वीं की छात्रा ने रिजल्ट के 24 घंटे बाद की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों का कहना है कि छात्रा पिछले कुछ समय से तनाव में थी। उसके भाई ने आरोप लगाया है कि स्कूल में कुछ शिक्षकों द्वारा उसे लेकर अनुचित टिप्पणियां की जाती थीं और उसकी तुलना के चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। हालांकि, इस संबंध में स्कूल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। परिवार में मां और एक भाई हैं। पिता का निधन करीब दो वर्ष पहले हो चुका है। इसके बाद मां एक निजी कार्य करके परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *