वृंदावन में यमुना स्नान के दौरान बड़ा हादसा, मोटर बोट पलटने से कई श्रद्धालु डूबे

वृंदावन में यमुना स्नान के दौरान बड़ा हादसा, मोटर बोट पलटने से कई श्रद्धालु डूबे

(रणभेरी): वृंदावन (मथुरा) में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब पंजाब से आए श्रद्धालुओं का एक समूह यमुना नदी में मोटर बोट से पर्यटन के लिए निकला था। जानकारी के अनुसार नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे कई लोग नदी में गिर गए।

प्राप्त विवरण के मुताबिक पंजाब के मोगा, लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु लगभग 32 लोग एक ही मोटर बोट पर सवार थे। यह समूह सुबह करीब 9 बजे वृंदावन पहुंचा था और निधिवन के दर्शन के बाद यमुना घाट पर घूमने के लिए पहुंचा था।

केशीघाट क्षेत्र से सभी श्रद्धालु नाव में सवार हुए, लेकिन मांट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैंटून पुल के पास नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

वृंदावन में यमुना स्नान के दौरान बड़ा हादसा, मोटर बोट पलटने से कई श्रद्धालु डूबे

स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। गोताखोरों की टीम लगातार यमुना में लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। अब तक नौ श्रद्धालुओं के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि करीब दस लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

घायलों और जीवित बचे लोगों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त बल के साथ सेना की सहायता भी ली गई है।

घटना के बाद घाट पर भारी भीड़ जमा हो गई है और स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। रेस्क्यू अभियान जारी है और प्रशासन का कहना है कि लापता लोगों की तलाश तब तक जारी रहेगी जब तक सभी को ढूंढ नहीं लिया जाता।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *