(रणभेरी): बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में पहला लुक आज, हनुमान जयंती के अवसर पर जारी किया गया। लुक में रणबीर का व्यक्तित्व सादगी, गरिमा और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण नजर आ रहा है। शाही वेशभूषा और बारीक आभूषणों के साथ उनका शांत और संतुलित रूप दर्शकों को काफी भा रहा है।

वीडियो में शानदार वीएफएक्स के साथ बैकग्राउंड म्यूजिक ने भी लुक की भव्यता को बढ़ा दिया है। रणबीर कपूर ने इस अवसर पर कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं राम का रोल कर रहा हूं। मैं यहां उनसे सीखने आया हूं। उनकी सादगी और पवित्रता को समझना और अपनाना मेरे लिए एक विनम्र अनुभव रहा है।”

फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ी मुख्य जानकारी
- मुख्य कलाकार: रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण)।
- 1987 के टीवी शो ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में दिखाई देंगे।
- फिल्म का अनुमानित बजट 4,000 करोड़ रुपए, इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है।
- निर्देशक नितेश तिवारी, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ बनाई थी।
- म्यूजिक ए.आर. रहमान और हॉलीवुड कंपोजर हैंस जिमर द्वारा तैयार किया जा रहा है।
- फिल्म के प्रोडक्शन में प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स शामिल हैं।
- फिल्म के वीएफएक्स का काम DNEG और प्राइम फोकस संभाल रहे हैं।
- फिल्म दो भागों में रिलीज होगी: पहला भाग दिवाली 2026, दूसरा भाग दिवाली 2027।
- फिल्म को IMAX थिएटर में भी रिलीज किया जाएगा।
रणबीर कपूर की इस नई भूमिका और फिल्म के भव्य प्रोडक्शन ने दर्शकों और फिल्म प्रेमियों में उत्सुकता की नई लहर पैदा कर दी है।
