(रणभेरी): बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मंगलवार को टेनिस टूर्नामेंट प्रेसिडेंट कप 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। यह कार्यक्रम थाणे के दादोजे कोंडदेव स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस मौके पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी उपस्थित थे।
सलमान की मौजूदगी ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी, जिसके कारण भीड़ पर काबू पाना सुरक्षा टीम के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। हालात ऐसे बने कि उन्हें स्टेडियम से कार तक पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

फिल्मों की दुनिया में भी सलमान की सक्रियता बनी हुई है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। गौरतलब है कि यह फिल्म पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से जानी जाती थी, लेकिन कुछ विरोध के बाद विवाद से बचने के लिए इसका नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ रखा गया। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा बाकी है।
इसके अलावा सलमान जल्द ही साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा के साथ एक नई अनटाइटल प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले हैं। इस जोड़ी की पहली बार ऑन-स्क्रीन जुगलबंदी फैंस के लिए रोमांचक होने वाली है।
