ग्रेटर नोएडा में लिव-इन विवाद बना खूनी, विदेशी नागरिक की चाकू से मौत, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में लिव-इन विवाद बना खूनी, विदेशी नागरिक की चाकू से मौत, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

(रणभेरी): ग्रेटर नोएडा सेक्टर-150 स्थित एक हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में लिव-इन रिलेशनशिप के दौरान हुए विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। शनिवार रात पार्टी के दौरान हुए झगड़े में एक युवती ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड के सीने पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद युवती खुद घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान दक्षिण कोरिया के नागरिक डक ही यू के रूप में हुई है, जो एक निजी मोबाइल कंपनी में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह पिछले करीब दो वर्षों से मणिपुर निवासी लुंजेना पमाई के साथ ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित पायस हाइड वेज सोसाइटी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

ग्रेटर नोएडा में लिव-इन विवाद बना खूनी, विदेशी नागरिक की चाकू से मौत, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में लुंजेना ने बताया कि शनिवार रात दोनों ने साथ में पार्टी की और शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो बढ़ते-बढ़ते झगड़े में बदल गई। युवती का कहना है कि नशे और गुस्से की हालत में उसने अनजाने में चाकू से वार कर दिया। उसे अंदाजा नहीं था कि चोट इतनी गहरी होगी। जब डक ही यू खून से लथपथ हो गया, तो वह उसे तुरंत ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रेटर नोएडा में लिव-इन विवाद बना खूनी, विदेशी नागरिक की चाकू से मौत, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के सीने पर चाकू का एक निशान पाया गया है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वार कितने और किस तरह किए गए थे।

एडीसीपी ने बताया कि दोनों के बीच शराब पीने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। घटना की रात भी इसी को लेकर झगड़ा हुआ, जो हिंसक हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *