दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों में बांटे सहायक उपकरण

दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों में बांटे सहायक उपकरण

वाराणसी (रणभेरी): सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, वाराणसी के सहयोग से मेहंदीगंज मड़ई गांव में शुक्रवार को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चन्द्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय एवं मानसिक मंदित आश्रय गृह व सह प्रशिक्षण केन्द्र हरसोस तथा मालती एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट, लोहराडीह (कपसेठी) के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, छड़ी, कमोड कुर्सी, कुशन कमोड, गले का बेल्ट, घुटना बेल्ट और कमर बेल्ट सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए।

उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर विधायक डॉ. पटेल ने कहा कि दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करना भगवान की पूजा के समान है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, सीआरसी डायरेक्टर आशीष झा, प्रभारी समन्वयक रमेश तथा लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर मौजूद रहे। संचालन एवं स्वागत प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *