मुंबई में सजी अर्जुन तेंदुलकर की शाही शादी, सानिया चंडोक संग लिए सात फेरे

मुंबई में सजी अर्जुन तेंदुलकर की शाही शादी, सानिया चंडोक संग लिए सात फेरे

(रणभेरी): क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे और युवा क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने गुरुवार को मुंबई में सानिया चंडोक के साथ विवाह बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। इस भव्य समारोह में खेल, उद्योग और फिल्म जगत की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं।

शादी समारोह में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, उद्योगपति मुकेश अंबानी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ समारोह में पहुंचे।

मुंबई में सजी अर्जुन तेंदुलकर की शाही शादी, सानिया चंडोक संग लिए सात फेरे

क्रिकेट जगत से राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे कई दिग्गज भी इस मौके के गवाह बने और नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

मुंबई में सजी अर्जुन तेंदुलकर की शाही शादी, सानिया चंडोक संग लिए सात फेरे

बताया जा रहा है कि शादी से जुड़े समारोह 3 मार्च से ही शुरू हो गए थे। इससे पहले 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के निवास पर अर्जुन और सानिया के प्री-वेडिंग फंक्शन आयोजित किए गए थे। दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया, अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की करीबी मित्र भी बताई जाती हैं।

मुंबई में सजी अर्जुन तेंदुलकर की शाही शादी, सानिया चंडोक संग लिए सात फेरे

बिजनेस परिवार से संबंध रखती हैं सानिया

सानिया चंडोक एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, हालांकि वे आमतौर पर मीडिया और सार्वजनिक सुर्खियों से दूर रहना पसंद करती हैं। मुंबई में वह “मिस्टर पॉज पैट स्पा एंड स्टोर एलएलपी” की पार्टनर और डायरेक्टर हैं, जो पालतू जानवरों की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और उससे जुड़े उत्पादों की सेवाएं प्रदान करता है। इस स्टार्टअप की शुरुआत उन्होंने वर्ष 2022 में करीब एक लाख रुपये की शुरुआती पूंजी से की थी।

मुंबई में सजी अर्जुन तेंदुलकर की शाही शादी, सानिया चंडोक संग लिए सात फेरे

सानिया का परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में भी प्रभावशाली पहचान रखता है। घई परिवार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप से जुड़ा हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अरबों डॉलर की वैल्यू बताई जाती है। मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल भी इसी समूह का हिस्सा है। वहीं चंडोक परिवार लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड “ब्रुकलिन क्रीमरी” से भी जुड़ा हुआ है।

मुंबई में हुई इस शाही शादी की चर्चा खेल और कारोबारी जगत में लगातार बनी हुई है। अर्जुन और सानिया की जोड़ी को शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में मेहमान समारोह में शामिल हुए।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *