वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के बड़ौरा बाजार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक ऑटो रिक्शा में खुलेआम सीएनजी गैस भरी जाती दिखाई दे रही है। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह गैस भरने की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी और डर दोनों का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार के बीचोंबीच सिलेंडर के माध्यम से ऑटो में गैस ट्रांसफर की जा रही थी। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में ज्वलनशील गैस का इस तरह असुरक्षित तरीके से भराव किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। उनका आरोप है कि गैस रिसाव की स्थिति में आग लगने का खतरा बना रहता है, जिससे आसपास की दुकानों और राहगीरों की जान जोखिम में पड़ सकती है।
स्थानीय व्यापारियों और बाजारवासियों ने इसे नियमों का खुला उल्लंघन बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आबादी के बीच इस प्रकार का कार्य पूरी तरह अस्वीकार्य है और समय रहते रोकथाम जरूरी है।
मामले में जंसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में वीडियो के जरिए आया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। यदि अवैध तरीके से गैस भरने की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और स्थानीय लोग प्रशासन से त्वरित कदम उठाने की अपेक्षा कर रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचाव हो
