एनएसएस का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, निकाली रैली

एनएसएस का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, निकाली रैली
  • महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में एक दिवसीय विशेष शिविर
  • युवाओं से नियम पालन कर समाज को जागरूक करने का आह्वान

वाराणसी (रणभेरी): महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की समस्त इकाइयों के तत्वावधान में सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत द्वितीय एक दिवसीय विशेष शिविर एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में यातायात नियमों के प्रति सजगता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व्यवहारिक परिवर्तन लाना रहा।

शिविर के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने गंगापुर परिसर से नगर एवं आसपास के क्षेत्रों तक जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने हाथों में तख्तियां लेकर “हेलमेट है जरूरी”, “सीट बेल्ट बांधो, जीवन संवारो” और “सुरक्षित गति, सुरक्षित जीवन” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा ट्रैफिक सिग्नलों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया।

एनएसएस का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, निकाली रैली

इस अवसर पर परिसर प्रभारी डॉ. मनीष कुमार सिंह ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। यदि प्रत्येक नागरिक यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करे तो दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और परिवार व समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएं।

एनएसएस का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, निकाली रैली

शिविर में बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी कार्यक्रम अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं प्रशासनिक इकाई का सक्रिय सहयोग रहा। आ

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *