केदार घाट पर गंगा में डूबा 18 वर्षीय युवक, पायलट ट्रेनिंग पूरी कर परिवार संग आया था वाराणसी

केदार घाट पर गंगा में डूबा 18 वर्षीय युवक, पायलट ट्रेनिंग पूरी कर परिवार संग आया था वाराणसी

वाराणसी (रणभेरी)भेलूपुर थाना क्षेत्र के केदार घाट पर गुरुवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक 1 area8 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और साथ आए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मृतक की पहचान आयुष कुमार (18) पुत्र बैंक कॉलोनी, गोविंदपुर, जिला धनबाद (झारखंड) निवासी के रूप में हुई है। वह अपनी मां, नाना उपेंद्र सिन्हा और नानी के साथ वाराणसी घूमने व धार्मिक यात्रा पर आया था। परिजनों ने बताया कि आयुष हाल ही में पायलट ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटा था और परिवार के साथ दर्शन-पूजन के लिए काशी आया था।

केदार घाट पर गंगा में डूबा 18 वर्षीय युवक, पायलट ट्रेनिंग पूरी कर परिवार संग आया था वाराणसी

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार सुबह आयुष केदार घाट पर गंगा स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और संतुलन बिगड़ने से डूबने लगा। युवक को डूबता देख उसके नाना ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लो9गों से मदद की गुहार लगाई।

ने चलाया सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही स्वयंसेवी गोताखोर सनी, अजय और राकेश जल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

पुलिस कर रही विधिक कार्रवाई


घटना की सूचना पर भेलूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *