काशी पहुंचीं कंगना रनोट, अखिलेश यादव पर साधा निशाना; बोलीं- उनके कार्यकाल में सिर्फ गोलियां चलीं

काशी पहुंचीं कंगना रनोट, अखिलेश यादव पर साधा निशाना; बोलीं- उनके कार्यकाल में सिर्फ गोलियां चलीं

पीएम मोदी के प्रयासों से काशी का हुआ कायाकल्प, यूपी दिन-ब-दिन कर रहा तरक्की; मंदिरों के दर्शन के साथ करेंगी खरीदारी

वाराणसी (रणभेरी): हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनोट बुधवार को वाराणसी पहुंचीं। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के वाराणसी में मेट्रो चलाने संबंधी बयान पर पलटवार किया। कंगना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी में लाखों-करोड़ों रुपये का निवेश कर रहे हैं। उनके प्रयासों से काशी का कायाकल्प हुआ है।

अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कंगना ने कहा कि उन्होंने अपनी सरकार में यहां क्या किया? उनके कार्यकाल में तो सिर्फ गोलियां चलवाई गईं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश दिन-ब-दिन प्रगति कर रहा है और इसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

कंगना ने बताया कि वह किसी काम से वाराणसी आई हैं। हालांकि, काशी पहुंचने के बाद उनका मन यहां घूमने-फिरने के लिए उत्सुक हो जाता है। उन्होंने कहा कि वह शहर के अलग-अलग स्थानों पर जाएंगी, यहां के माहौल का आनंद लेंगी और खरीदारी भी करेंगी।

काशी पहुंचीं कंगना रनोट, अखिलेश यादव पर साधा निशाना; बोलीं- उनके कार्यकाल में सिर्फ गोलियां चलीं

11 महीने पहले खरीदा था शिवलिंग

कंगना रनोट इससे पहले 24 नवंबर 2025 को भी काशी पहुंची थीं। उस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दर्शन किए थे। इसके बाद उन्होंने काशी की संकरी गलियों में भ्रमण किया और स्थानीय दुकानों पर खरीदारी की थी। इस दौरान उन्होंने एक शिवलिंग भी खरीदा था। काशी के प्रसिद्ध दीना चाट भंडार पर चाट का स्वाद चखने के साथ कुल्हड़ वाली चाय का भी आनंद लिया था। इस बार भी काशी पहुंचने के बाद कंगना के कार्यक्रम में धार्मिक स्थलों के दर्शन, शहर भ्रमण और खरीदारी शामिल रहने की उम्मीद है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *