गिलट बाजार में रालोद के कैम्प कार्यालय का शुभारंभ : क्षेत्रीय अध्यक्ष रामाश्रय विश्वकर्मा ने किया उद्घाटन, किसानों के हितों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

गिलट बाजार में रालोद के कैम्प कार्यालय का शुभारंभ : क्षेत्रीय अध्यक्ष रामाश्रय विश्वकर्मा ने किया उद्घाटन, किसानों के हितों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

वाराणसी (रणभेरी): सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने वाराणसी में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया। शनिवार को गिलट बाजार में पार्टी के नए कैम्प कार्यालय का शुभारंभ किया गया। काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामाश्रय विश्वकर्मा ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित कार्यकर्ता गोष्ठी में संगठन के विस्तार, किसान हितों और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष रामाश्रय विश्वकर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों, विचारों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए उनके आदर्शों को आत्मसात करना जरूरी है।

प्रदेश सचिव श्याम किशोर सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराकर देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। चोलापुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष यादव ने चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी विचारों और उनके संघर्षों को याद किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार विश्वकर्मा और जिला उपाध्यक्ष आरबी प्रजापति ने की।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष अविनाश सिंह (अन्नू), महिला जिलाध्यक्ष सुनीता पाण्डेय, युवा जिलाध्यक्ष राहुल पटेल, नगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह, कामिनी कन्नौजिया, सिद्धार्थ तिवारी, अर्चना सिंह, सोनी देवी, विजय और कोमल सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *