वाराणसी में राष्ट्रीय लोकदल ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती, संगोष्ठी का हुआ आयोजन

वाराणसी में राष्ट्रीय लोकदल ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती, संगोष्ठी का हुआ आयोजन

वाराणसी (रणभेरी): राष्ट्रीय लोकदल की ओर से शनिवार को वाराणसी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सरदार पटेल के व्यक्तित्व और देश की एकता एवं अखंडता में उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ काशी क्षेत्रीय अध्यक्ष रामाश्रय विश्वकर्मा ने किया। इसके बाद आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की विभिन्न रियासतों का भारत में विलय कराकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया।

वाराणसी में राष्ट्रीय लोकदल ने मनाई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती, संगोष्ठी का हुआ आयोजन

इस अवसर पर श्याम किशोर सिंह ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की रियासतों को एकजुट कर मजबूत भारत की नींव रखने में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने भी उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में चौधरी चरण सिंह के विचारों और सिद्धांतों पर भी प्रकाश डाला।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आरबी प्रजापति, महानगर अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह (अन्नू), महिला जिलाध्यक्ष सुनीता पाठक, युवा जिलाध्यक्ष राहुल पटेल समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *