वाराणसी में मकान में फंदे से लटका मिला 27 वर्षीय डिलीवरी बॉय का शव, बहन ने जताई हत्या की आशंका

वाराणसी में मकान में फंदे से लटका मिला 27 वर्षीय डिलीवरी बॉय का शव, बहन ने जताई हत्या की आशंका

वाराणसी (रणभेरी): आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया स्थित विजयीपुरा चौराहे के पास एक मकान में 27 वर्षीय डिलीवरी बॉय शुभम मौर्य का शव फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की बहन रंजना ने हत्या की आशंका जताते हुए पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर संदेह व्यक्त किया है। पुलिस मोबाइल फोन और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

परिजनों का दावा है कि शुभम के महिला से प्रेम संबंध थे। बहन ने आरोप लगाया कि पुलिस के पहुंचने से पहले महिला ने रस्सी काटकर शव नीचे उतार दिया था। परिजनों ने शव की स्थिति और शरीर पर मिले निशानों की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, हत्या की आशंका और महिला की भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है।

शुभम के पिता उमेश कुमार मौर्य मूल रूप से बिहार के नवादा के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि नौ अक्टूबर को बेटे से फोन पर बात हुई थी। शुभम ने बेंगलुरु जाने के लिए 12 अक्टूबर का टिकट कराया था। आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत का वास्तविक कारण जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *