काशी विश्वनाथ मंदिर के नए सीईओ बने सत्यम मिश्रा

काशी विश्वनाथ मंदिर के नए सीईओ बने सत्यम मिश्रा

वाराणसी (रणभेरी): श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में शासन ने नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) की तैनाती की है। पीसीएस अधिकारी एवं प्रयागराज के अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्रा को मंदिर का नया सीईओ बनाया गया है। वह विश्वभूषण मिश्रा की जगह कार्यभार संभालेंगे। शासन ने कुछ दिन पहले तत्कालीन सीईओ विश्वभूषण मिश्रा को पद से हटाकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भेज दिया था।

हरदोई निवासी सत्यम मिश्रा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के 2015 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने 15 मार्च 2016 को पीसीएस अधिकारी के रूप में सेवा शुरू की। उनकी पहली तैनाती बरेली में डिप्टी कलेक्टर के रूप में हुई। इसके बाद सैदपुर (गाजीपुर), महराजगंज और चित्रकूट में डिप्टी कलेक्टर तथा रामपुर में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर रहे। वर्ष 2023 में मुरादाबाद में वित्त एवं राजस्व एडीएम और छह जनवरी 2025 से प्रयागराज में एडीएम नगर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *