‘संविधान बचाओ’ संदेश के साथ संवाद सम्मेलन 8 को कांग्रेस का आरक्षण, शिक्षा, संघीय ढांचा और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर चर्चा

'संविधान बचाओ’ संदेश के साथ संवाद सम्मेलन 8 को कांग्रेस का आरक्षण, शिक्षा, संघीय ढांचा और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर चर्चा

वाराणसी (रणभेरी): देश में संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर जारी बहस के बीच 8 फरवरी 2026 को वाराणसी में कांग्रेस की ओर से संविधान संवाद सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शास्त्री घाट (कृष्णापुरी), कचहरी परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से प्रारंभ होगा।

आयोजकों के मुताबिक, सम्मेलन का मकसद संविधान की बुनियादी आत्मा-न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व- को लेकर व्यापक जनसंवाद खड़ा करना है। सम्मेलन में विभिन्न वक्ता लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वायत्तता, शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक न्याय, आरक्षण, विश्वविद्यालयों की स्वतंत्रता और संघीय ढांचे से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे।

'संविधान बचाओ’ संदेश के साथ संवाद सम्मेलन 8 को कांग्रेस का आरक्षण, शिक्षा, संघीय ढांचा और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर चर्चा

आयोजन समिति का कहना है कि मौजूदा दौर में संविधान के मूल सिद्धांतों को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों में असमंजस और चिंता का माहौल बन रहा है। ऐसे समय में नागरिकों को संविधान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी हो गया है।

'संविधान बचाओ’ संदेश के साथ संवाद सम्मेलन 8 को कांग्रेस का आरक्षण, शिक्षा, संघीय ढांचा और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर चर्चा

सम्मेलन के जरिए आम लोगों को यह समझाने का प्रयास किया जाएगा कि लोकतंत्र की मजबूती संविधान की रक्षा से ही संभव है। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम किसी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा का मंच बनेगा। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, छात्र-युवाओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *