पिता की डांट से नाराज किशोरी ने लगाई फांसी: कमरे में मिली लाश, परिजनों में कोहराम

पिता की डांट से नाराज किशोरी ने लगाई फांसी: कमरे में मिली लाश, परिजनों में कोहराम

वाराणसी (रणभेरी): लंका थाना क्षेत्र के जानकी बाग कॉलोनी में 14 वर्षीय किशोरी की मौत से इलाके में शोक का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पढ़ाई को लेकर माता-पिता की नाराजगी के बाद किशोरी नाराज हो गई थी इसके बाद बाद गुरुवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही लंका पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम से जांच कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान नैंसी उपाध्याय (14) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता के साथ जानकी बाग कॉलोनी के पास किराए के मकान में रहती थी। उसके पिता श्रवण उपाध्याय मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया रोड क्षेत्र के निवासी हैं और वाराणसी में रहकर निजी कार्य करते हैं।

पिता की डांट से नाराज किशोरी ने लगाई फांसी: कमरे में मिली लाश, परिजनों में कोहराम

गुरुवार सुबह उनकी बेटी नैंसी उपाध्याय को पढ़ाई पर ध्यान देने को लेकर माता-पिता ने समझाते हुए डांट लगाई थी। बताया जा रहा है कि इस बात से किशोरी काफी आहत हो गई थी। गुरुवार सुबह परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे, तभी नैंसी अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो नैंसी फंदे से लटकी मिली। यह दृश्य देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही लंका थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

लंका थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मोहल्ले में भी शोक का माहौल है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *