काशी विश्वनाथ धाम के ब्लाइंड स्पॉट्स पर लगेंगे एआई कैमरे

काशी विश्वनाथ धाम के ब्लाइंड स्पॉट्स पर लगेंगे एआई कैमरे

बढ़ती भीड़ और सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए समिति की सिफारिश

वाराणसी (रणभेरी): श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर परिसर और कॉरिडोर के कुछ चिन्हित ब्लाइंड स्पॉट्स पर अत्याधुनिक एआई आधारित कैमरे लगाए जाने की सिफारिश सुरक्षा समिति ने की है। प्रस्ताव पर मंदिर प्रशासन और न्यास स्तर पर विचार किया जा रहा है। वर्तमान में धाम परिसर में 325 सीसीटीवी कैमरे संचालित हैं, जिनकी निगरानी से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा गया है। एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि मंदिर प्रशासन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे परिसर में पहले से सीसीटीवी और एआई बेस्ड कैबढ़ती भीड़ और सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए समिति की सिफारिश

वाराणसी (रणभेरी): श्री काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर परिसर और कॉरिडोर के कुछ चिन्हित ब्लाइंड स्पॉट्स पर अत्याधुनिक एआई आधारित कैमरे लगाए जाने की सिफारिश सुरक्षा समिति ने की है। प्रस्ताव पर मंदिर प्रशासन और न्यास स्तर पर विचार किया जा रहा है। वर्तमान में धाम परिसर में 325 सीसीटीवी कैमरे संचालित हैं, जिनकी निगरानी से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा गया है। एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि मंदिर प्रशासन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।

उन्होंने कहा कि पूरे परिसर में पहले से सीसीटीवी और एआई बेस्ड कैमरों का जाल बिछा हुआ है, लेकिन दर्शनार्थियों की लगातार बढ़ती संख्या और कुछ चिन्हित स्थानों की निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सुरक्षा समिति की सिफारिश के आधार पर नई तकनीक से लैस उपकरणों की स्थापना पर निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। वर्तमान में प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं, जबकि शनिवार और रविवार को यह संख्या दो से ढाई लाख तक पहुंच जाती है। एसडीएम के अनुसार दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद काशी में धार्मिक पर्यटन और आस्था का दायरा तेजी से बढ़ा है। पिछले चार वर्षों में करीब 30 करोड़ श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, वैश्विक स्तर पर भी काशी की लोकप्रियता बढ़ी है और बीते एक वर्ष में 137 देशों के नागरिकों ने बाबा के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। मरों का जाल बिछा हुआ है, लेकिन दर्शनार्थियों की लगातार बढ़ती संख्या और कुछ चिन्हित स्थानों की निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सुरक्षा समिति की सिफारिश के आधार पर नई तकनीक से लैस उपकरणों की स्थापना पर निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। वर्तमान में प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं, जबकि शनिवार और रविवार को यह संख्या दो से ढाई लाख तक पहुंच जाती है। एसडीएम के अनुसार दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद काशी में धार्मिक पर्यटन और आस्था का दायरा तेजी से बढ़ा है। पिछले चार वर्षों में करीब 30 करोड़ श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, वैश्विक स्तर पर भी काशी की लोकप्रियता बढ़ी है और बीते एक वर्ष में 137 देशों के नागरिकों ने बाबा के दरबार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *