बस्ती में शादी से पहले ड्रामा: दुल्हन के प्रेमी ने पहुंचकर रुकवाई बारात, खुद रचाई शादी

बस्ती में शादी से पहले ड्रामा: दुल्हन के प्रेमी ने पहुंचकर रुकवाई बारात, खुद रचाई शादी

(रणभेरी): उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के दिन एक युवक ने फिल्मी अंदाज में पहुंचकर न सिर्फ बारात रुकवा दी, बल्कि उसी मंडप में अपनी प्रेमिका से विवाह भी कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, एक दरोगा की शादी 20 अप्रैल को तय थी और दोनों परिवारों ने समारोह की पूरी तैयारी कर ली थी। मेहमानों का आना शुरू हो चुका था और बारात निकलने की रस्में चल रही थीं। इसी बीच, युवती का प्रेमी अचानक दूल्हे के घर पहुंच गया और उसने दुल्हन के साथ अपने लंबे समय से चल रहे रिश्ते का खुलासा कर दिया।

बस्ती में शादी से पहले ड्रामा: दुल्हन के प्रेमी ने पहुंचकर रुकवाई बारात, खुद रचाई शादी

बताया जा रहा है कि युवक ने दूल्हे के परिवार को यह भी चेतावनी दी कि यदि बारात लेकर पहुंचे तो वह सबके सामने सच्चाई उजागर कर देगा। इस खुलासे के बाद दूल्हे के परिवार ने तुरंत लड़की पक्ष से संपर्क किया और शादी तोड़ने का फैसला ले लिया।

बस्ती में शादी से पहले ड्रामा: दुल्हन के प्रेमी ने पहुंचकर रुकवाई बारात, खुद रचाई शादी

उधर, लड़की के घर में पहले से चल रही तैयारियों के बीच यह खबर पहुंचते ही हलचल मच गई। इसी दौरान प्रेमी युवक भी वहां पहुंचा और परिवार वालों को शादी के लिए मना लिया। आखिरकार, रात में वही युवक दूल्हा बनकर बारात लेकर आया और तय मंडप में अपनी प्रेमिका के साथ सात फेरे लिए।

दूल्हे के पिता ने इस पूरे घटनाक्रम पर कहा कि समय रहते सच्चाई सामने आ गई, जिससे उनके बेटे का भविष्य खराब होने से बच गया। उन्होंने यह भी बताया कि युवक के घर आने पर पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *