प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, तीन की पहचान नहीं

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, तीन की पहचान नहीं

चेन पुलिंग के बाद रुकी ट्रेन से उतरे थे यात्री, दूसरी दिशा से आई तेज रफ्तार एक्सप्रेस ने मारी टक्कर

(रणभेरी): शहर के करछना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। घटना पचदेवरा हाल्ट के पास करीब शाम 7:30 बजे हुई, जहां ट्रेन से उतरने के बाद पटरी पर खड़े यात्रियों को दूसरी ट्रेन ने टक्कर मार दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जीआरपी और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, तीन की पहचान नहीं

चेन पुलिंग के बाद रुकी थी ट्रेन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक यात्री के ट्रेन से गिर जाने के बाद चेन पुलिंग की गई, जिससे ट्रेन पचदेवरा हाल्ट के पास रुक गई। इसी दौरान कुछ यात्री नीचे उतर गए।

बताया जा रहा है कि नीचे उतरे लोग पटरी के पास ही थे, तभी दूसरी दिशा से आ रही तेज रफ्तार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई।

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, तीन की पहचान नहीं

शादी में शामिल होने जा रहे थे यात्री

मृतकों में फिरोजाबाद जिले के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव निवासी 19 वर्षीय आकाश कुमार की पहचान हुई है। वह अपने परिचित अजय के साथ कोलकाता एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। एक अन्य मृतक की पहचान मिर्जापुर निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है।हालांकि, तीन अन्य मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारी

हादसे की सूचना मिलते ही करछना थाने की पुलिस, एसीपी स्तर के अधिकारी और रेलवे टीम मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना देने और अज्ञात शवों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *