(रणभेरी): मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath मिर्जापुर जिले के विंध्याचल धाम पहुंचे। सुबह लगभग 10:45 बजे उनका हेलीकॉप्टर मोतीझील स्थित हेलीपैड पर उतरा। आगमन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया।
हेलीपैड पर मझवां की विधायक Shuchismita Maurya, मड़िहान के विधायक Ramashankar Patel, जिला पंचायत अध्यक्ष Raju Kanojia, नगर पालिका अध्यक्ष Shyam Sundar Kesari तथा सोहनलाल श्रीमाली समेत कई लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे Vindhyavasini Devi Temple पहुंचे, जहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर से बाहर निकलकर इंट्रेंस प्लाजा पहुंचे।

इस दौरान पुराने वीआईपी मार्ग पर नगर विधायक Ratnakar Mishra और छानबे की विधायक Rinki Kol ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और दर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
