अलीगढ़ में होली के चंदे को लेकर बवाल: भाजपा नेता के बेटे की फायरिंग, नेता ने पड़ोसी पर तानी पिस्टल; गिरफ्तार

अलीगढ़ में होली के चंदे को लेकर बवाल: भाजपा नेता के बेटे की फायरिंग, नेता ने पड़ोसी पर तानी पिस्टल; गिरफ्तार

(रणभेरी): अलीगढ़ में होली के चंदे को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गया। आरोप है कि भाजपा नेता के नाबालिग बेटे ने पड़ोसी पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। बाद में मौके पर पहुंचे भाजपा नेता ने भी कथित तौर पर पड़ोसी के सीने पर पिस्टल तान दी।

घटना बन्नादेवी थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता हेमंत गर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया, जबकि उनका नाबालिग बेटा थाने के बाहर से ही फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

अलीगढ़ में होली के चंदे को लेकर बवाल: भाजपा नेता के बेटे की फायरिंग, नेता ने पड़ोसी पर तानी पिस्टल; गिरफ्तार

चंदे को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, शिवपुरी इलाके में रहने वाले हेमंत गर्ग भाजपा व्यापार मंडल के महामंत्री बताए जा रहे हैं। उनके घर के पास ही विशाल शर्मा का मकान है। बताया जा रहा है कि होली के लिए 500 रुपये चंदा मांगने को लेकर हेमंत गर्ग के बेटे और विशाल शर्मा के भांजे के बीच कहासुनी हो गई थी।बात बढ़ने पर दोनों के बीच मोबाइल पर गाली-गलौज भी हुई। इसकी जानकारी मिलने के बाद विशाल शर्मा डंडा लेकर हेमंत गर्ग के घर पहुंच गए, जहां विवाद और बढ़ गया।

फायरिंग का आरोप

विशाल शर्मा का आरोप है कि भाजपा नेता के बेटे ने गुस्से में घर से पिस्टल निकाल ली और तीन राउंड फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया कि एक गोली उनके कान के पास से गुजर गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए।उनका कहना है कि थोड़ी देर बाद जब हेमंत गर्ग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बेटे से पिस्टल लेकर उनके सीने पर तान दी और जान से मारने की धमकी दी।

दूसरी तरफ का भी आरोप

वहीं, हेमंत गर्ग की पत्नी मोनिका का कहना है कि पहले विशाल शर्मा के भांजे ने उनके बेटे को फोन पर धमकी दी थी। उनका आरोप है कि जब उनका बेटा घर लौट रहा था, तब विशाल शर्मा ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई।

पुलिस कर रही तलाशथाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि विशाल शर्मा की शिकायत के आधार पर हेमंत गर्ग और उनके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हेमंत गर्ग को जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार बेटे की तलाश की जा रही है। साथ ही लाइसेंसी हथियार की बरामदगी के लिए भी पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *