सलमान खान ने नन्हे फैन को लगाया गले, माथे पर किया किस

सलमान खान ने नन्हे फैन को लगाया गले, माथे पर किया किस

(रणभेरी): बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का एक भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शुक्रवार शाम मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर सलमान ने अपने एक नन्हे प्रशंसक के साथ कुछ ऐसा किया, जिसने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। अभिनेता ने बच्चे को अपने पास बुलाकर गले लगाया और उसके माथे पर प्यार से किस किया।

दरअसल, सलमान खान कलिना एयरपोर्ट पर पैपराजी को पोज दे रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर वहां मौजूद एक छोटे बच्चे पर पड़ी। उन्होंने बच्चे को अपने पास बुलाया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बच्चा सलमान के पास पहुंचा और उनसे बातचीत करने लगा। सामने आए वीडियो में सलमान बच्चे के गाल पकड़कर उस पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में बच्चा भी सलमान को किस करने के लिए अपने होंठ आगे करता दिखाई देता है। इस पर अभिनेता ने उसके माथे पर किस कर दिया। सलमान का यह स्नेह भरा अंदाज कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद प्रशंसक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि अभिनेता ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद नन्हे प्रशंसक के लिए समय निकाला।

4 दिसंबर को रिलीज होगी ‘मातृभूमि’

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में सलमान खान एक आर्मी अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं, अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *