वाराणसी (रणभेरी): पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को हेलीकॉप्टर से रोहनिया पहुंचे। यहां उतरने के बाद अनंत हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आलोक शर्मा ने उनका माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद उनका काफिला सागरपुर के लिए रवाना हो गया।
सागरपुर पहुंचकर बृजभूषण शरण सिंह ने स्वर्गीय महेंद्र चंदेल के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कुछ देर तक परिजनों के बीच रुकने के बाद वे अपने अगले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भदोही रवाना हो गए।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भदोही से लौटने के बाद शाम करीब सात बजे उनका पुनः रोहनिया आगमन होगा। इस दौरान वे अनंत हॉस्पिटल परिसर में आयोजित रामचरितमानस पाठ में शामिल होंगे। धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करने के बाद प्रसाद ग्रहण करेंगे। बृजभूषण शरण सिंह के आगमन को लेकर क्षेत्रीय समर्थकों और परिचितों में उत्साह का माहौल देखा गया। उनके स्वागत और कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी विशेष उत्सुकता बनी हुई है।
